कुपवाड़ा में वेतन की मांग करतीं आया। संवाद
कुपवाड़ा। शिक्षा विभाग में काम करने वाली आया कर्मचारियों ने अपने वेतन न मिलने पर मंगलवार को डीसी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिले की करीब डेढ़ हजार आया कर्मियों को पिछले पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने लंबित वेतन को जल्द से जल्द रिलीज की मांग की।
महिला कर्मियों ने कहा कि लंबे समय से वेतन न मिल पाने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले काफी लंबे समय से वेतन न मिलने से दिन व दिन उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। डीसी ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस मामले को शिक्षा विभाग के साथ उठाया जाएगा और जल्द समाधान करने के प्रयास किए जाएंगे। संवाद