फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra : हर-हर महादेव के जयकारों के साथ पहलगाम पहुंची छड़ी मुबारक, अंतिम अनुष्ठान रक्षाबंधन के दिन

Thu, 15 Aug 2024 01:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

बुधवार को पवित्र छड़ी मुबारक दशनामी अखाड़ा श्रीनगर से पहलगाम पहुंची। पूरे रास्ते में हर तरफ हर-हर महादेव के जयकारे लगे। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
धवार को पवित्र छड़ी मुबारक दशनामी अखाड़ा श्रीनगर से पहलगाम पहुंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल की पवित्र अमरनाथ यात्रा अब अंतिम चरण में है। इस कड़ी में बुधवार को पवित्र छड़ी मुबारक दशनामी अखाड़ा श्रीनगर से पहलगाम पहुंची। पूरे रास्ते में हर तरफ हर-हर महादेव के जयकारे लगे। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन


महंत गिरि ने बताया कि चंदनवाड़ी, शेषनाग, पंचतरणी में एक-एक रात्रि पड़ाव होगा। श्रावण पूर्णिमा पर 19 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन छड़ी मुबारक पवित्र गुफा में पहुंचेगी। इस दिन यहां वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजन होगा। इसके बाद लिद्दर नदी किनारे छड़ी मुबारक का विसर्जन होगा। इसके बाद महात्माओं के भोज के साथ अमरनाथ यात्रा संपन्न होगी। 

इस अवसर पर डीसी अनंतनाग डॉ. सैयद फखरुद्दीन हामिद, एसएसपी अनंतनाग डॉ. जीवी संदीप चक्रवर्ती, एसडीएम बिजबेहरा तनवीर अहमद, सीएमओ अनंतनाग डॉ. एमवाई जागू सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह अमरनाथ यात्रा का अंतिम अनुष्ठान : महंत दीपेंद्र गिरि
महंत दीपेंद्र गिरि ने कहा कि यह अमरनाथ यात्रा का अंतिम अनुष्ठान है। वहीं, उन्होंने तीर्थयात्रियों की मदद और भाईचारे तथा सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश फैलाने के लिए स्थानीय लोगों की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें