श्रीनगर में दवा की दुकानों की जांच। स्रोत पुलिस
- फोटो : Archive
पुलवामा। नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान के तहत पुलिस ने आवंतिपोरा इलाके में केमिस्ट दुकानों और दवा विक्रेताओं पर व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान संयुक्त टीमों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में स्टॉक रजिस्टर, बिक्री-खरीद रिकॉर्ड, वैध लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। अभियान का मुख्य लक्ष्य अनियमितताओं का पता लगाना और नियंत्रित एवं प्रिस्क्रिप्शन दवाओं की अवैध बिक्री या दुरुपयोग को रोकना था जो युवाओं में नशे की प्रवृत्ति को बढ़ावा दे सकती हैं। पुलिस ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों को व्यवस्थित रखें। निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करें और निरीक्षण के दौरान पूर्ण सहयोग करें। संवाद