फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: औचक निरीक्षण में 16 कर्मी मिले गैरहाजिर, वेतन रोकने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। सरकारी दफ्तरों में समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त सोपोर एसए रैना के निर्देश पर सोमवार को वॉटरगाम नगरपालिका कार्यालय का अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। कई अधिकारी और कर्मचारी सुबह 11 बजे तक बिना अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इनके वेतन रोकने के निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

गैरहाजिर पाए गए कर्मचारियों में जूनियर असिस्टेंट, खलासी असिस्टेंट, एमपीडब्ल्यू, ऑर्डरली, ड्राइवर, डेली वेजर, ट्रेसर, हेल्पर और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। अधिकारियों ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कार्यकारी अधिकारी एमसी वॉटरगाम को निर्देश दिया है कि सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लिया जाए और कल तक इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
इसके अलावा अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन को अगले आदेश तक रोकने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। साथ ही कार्यकारी अधिकारी को भी यह निर्देश दिया गया है कि कार्यालय छोड़ने या किसी आधिकारिक कार्य के लिए बाहर जाने से पहले पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें