कुपवाड़ा। दवा संबंधी नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने केमिस्ट और ड्रगिस्ट दुकानों पर रविवार को विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दुकानों में स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री रिकॉर्ड, ड्रग लाइसेंस और दवाओं के भंडारण की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। बिना वैध पर्चे के दवाओं की बिक्री पर विशेष नजर रखी गई। एक्सपायरी और प्रतिबंधित दवाओं की भी जांच की गई। पुलिस ने दुकानदारों को रिकॉर्ड सही तरीके से बनाए रखने और निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए जागरूक किया। संवाद