फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: डीसी ने कई कार्यालयों में हाजिरी जांची, गैरहाजिर अधिकारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोपियां। डीसी चरनदीप सिंह ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की हाजिरी, पाबंदी और कार्यालयों के कामकाज का जायजा लिया। इस दौरान बिना इजाजत गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों पर डीसी ने नाराजगी जताई। उन्होंने ऐसे लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीसी ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिस शोपियां, तहसील ऑफिस, सड़क एवं भवन विभाग और ब्लॉक विकास कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने हाजिरी रजिस्टर की जांच की और अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी का सत्यापन किया। साथ ही रोजमर्रा के कामकाज और सरकारी काम की स्थिति की समीक्षा कर जनता को समय पर सेवाएं देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने सरकारी कार्यालयों में पाबंदी, अनुशासन और जवाबदेही बनाए रखने की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित हाजिरी, सरकारी काम का समय पर निपटारा और लोगों को तुरंत सेवाएं देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें