एएन-32 कूरियर सेवा शुरू होने से पहले उपायुक्त कारगिल ने कारगिल हवाई अड्डे पर तैयारियों की समीक्
कारगिल। उपायुक्त कारगिल ने शनिवार को कारगिल हवाई अड्डे का दौरा कर 5 फरवरी से शुरू होने वाली एएन-32 कूरियर सेवाओं के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक सुविधाओं और तैयारियों का जायजा लिया। दौरे के दौरान उपायुक्त ने यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा नागरिकों के लिए की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता को अतिरिक्त केरोसिन हीटर लगाने और हवाई अड्डे पर स्टील के पानी के फिल्टर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एडीसी कारगिल को साफ-सफाई बनाए रखने के लिए आवश्यकता अनुसार सफाई कर्मियों की तैनाती करने को कहा गया। संवाद