कुपवाड़ा। जिले के करनाह क्षेत्र में सेमरी सैन्य पोस्ट के पास वीरवार को सड़क दुर्घटना हुई। पुलिस के अनुसार टीटवाल से सेमरी जा रही कार का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा।
इस पर कार सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चला रहे चालक सहित अन्य एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को उपजिला अस्पताल करनाह पहुंचाया। वहां वाहन चालक जमीर अहमद डार निवासी नीचियां करनाह की मौत हो गई जबकि घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। संवाद