फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: मंत्री ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कृषि उत्पादन व ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज, सहकारिता और निर्वाचन विभाग के मंत्री जावेद अहमद डार ने रविवार को देश सहित जम्मू और कश्मीर में रहने वाले लोगों विशेष रूप से सिख समुदाय को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

उन्होंने अपने संदेश में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्हें एक महान आध्यात्मिक नेता, दूरदर्शी सुधारक और साहस व करुणा का प्रतीक मानते हुए याद किया। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी को शाश्वत संत-सैनिक के रूप में वर्णित किया जिनका जीवन समानता और निस्वार्थ सेवा और शिक्षाएं मानवता को सत्य और न्याय बनाए रखने के लिए प्रेरित करती रहती हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर और पूरे देश के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की भी प्रार्थना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें