फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budgam Encounter: बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो दहशतगर्द ढेर, हथियार भी बरामद

Tue, 17 Jan 2023 11:34 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कश्मीर घाटी के बडगाम जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। सुरक्षाबलों को उनके पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
Budgam Encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में जिला अदालत परिसर के पास सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। सुरक्षाबलों को उनके पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि बडगाम जिला अदालत परिसर के पास एक विशेष इनपुट पर सेना और पुलिस की संयुक्त टीम की तरफ से नाका लगाया गया था। इस दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की गई। आतंकवादियों ने इसकी भनक लगते ही गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी ढेर हो गए हैं। आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है। इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।

एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि दोनों आतंकियों की पहचान कर ली गई है। इनमें अरबाज मीर और शाहिद शेख शामिल है। दोनों पुलवामा के रहने वाले थे और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़े थे। हाल की मुठभेड़ में दोनों आतंकी फरार हो गए थे।
विज्ञापन


रविवार को बच कर भाग निकले थे आतंकी

इससे पहले रविवार को बडगाम जिले के रेडबुग मागाम इलाके में इस वर्ष की पहली मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में आतंकी चकमा देकर भाग निकलने में सफल हुए थे। शुरुआत में दोनों ओर से फायरिंग होती रही, लेकिन कुछ देर बाद दूसरी ओर से फायरिंग बंद हो गई। हालांकि सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाले रखा ताकि आतंकियों को भागने का मौका न मिल सके। काफी देर बाद भी दूसरी तरफ से फायरिंग नहीं हुई तो सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान पता चला कि घिरे आतंकी भाग निकले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें