श्रीनगर। जिले में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला प्रधान मोहम्मद यासीन भट व युवा प्रधान मुश्ताक जुहामी की अध्यक्षता में बुधवार को चडूरा में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बिजली विभाग की ओर से बिलों के रूप में वसूली जा रही अधिक राशि और स्मार्ट मीटरों को लेकर था।
चडूरा व चरारे-ए-शरीफ निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों ने इस प्रदर्शन में भाग लिया। इस मौके पर पीडीपी के जिला उपाध्यक्ष, जीएम रैना, जिला कोऑर्डिनेटर अफताब अहमद मीर, राज्य सचिव युवा डॉ. नजीर, जोन अध्यक्ष चरारे-ए- शरीफ अब्दुल सलाम भट, जोन अध्यक्ष चडूरा बशीर अहमद भट, जिला सचिव संगठन रफीक अहमद भट, युवा उपाध्यक्ष यूनिस राथर, उपजिला अध्यक्ष युवा उमर हिलाल, संयुक्त सचिव युवा, रमीज रशीद भट, ब्लॉक अध्यक्ष चडूरा फारूक अहमद परे, ब्लॉक अध्यक्ष युवा आदिल सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर जिला प्रधान का कहना था कि मौजूदा समय में लोगों को जो बिजली के बिल आ रहे है उनमें काफी वृद्धि देखने को मिल रही है। उन्होंने स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन के खिलाफ शिकायतों को भी उजागर किया। संवाद