कुपवाड़ा। जिले के चौकीबल के जांद्रेशी इलाके में तेंदुए के हमले में एक लड़का घायल हो गया। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना कुछ देर पहले हुई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत और भय फैल गया। गौरतलब है कि मंगलवार को इसी इलाके में तेंदुए के हमले में 33 वर्षीय महिला रिफत बेगम की मौत हो गई थी। लोगों ने प्रशासन और वन्यजीव विभाग से सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और इलाके में घूम रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल उपाय करने का आग्रह किया है। संवाद