अनंतनाग। भारतीय जनता पार्टी ने जिला अनंतनाग में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश कौल ने की। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार रहने का आह्वान किया।
राकेश कौल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा की भूमिका अहम होगी और इसके लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के बूथ कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम में जुटें। सम्मेलन के दौरान पार्टी नेतृत्व ने संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया। इस मौके पर विभिन्न दलों से जुड़े कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद