कुलगाम। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद हुसैन खान ने वीरवार को कहा कि मौलवी और डॉक्टर न तो आतंकवादी हैं और न ही पत्थरबाज। ये दोनों समाज के सम्मानित स्तंभ हैं और इन्हें इस तरह के अपमानजनक संबोधनों से जोड़ना पूरी तरह गलत है। खान ने कहा कि मौलवी समाज को धार्मिक और नैतिक मार्गदर्शन देते हैं जबकि डॉक्टर मानव जीवन की रक्षा में निरंतर सेवा करते हैं। ऐसे में इन वर्गों को बदनाम करना सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने आम नागरिकों से शांति, भाईचारे और आपसी सम्मान बनाए रखने की अपील की है। संवाद