फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अनंतनाग में सचिवालय घेराव पर भाजपा की बैठक, अल्ताफ ने नेकां को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। भाजपा की ओर से प्रस्तावित सचिवालय घेराव कार्यक्रम को लेकर शनिवार को अनंतनाग में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें आगामी प्रदर्शन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के अनंतनाग प्रभारी अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने सचिवालय घेराव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेकां सरकार को खुली चुनौती देती है और जनता के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरेगी। अल्ताफ ठाकुर ने नेशनल कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने हमेशा जनता को धोखा दिया है।
उन्होंने कहा कि नेकां केवल राजनीतिक ड्रामा कर रही है। ठाकुर ने कहा कि वे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की बात करते हैं जबकि हम सीधे सचिवालय का घेराव करेंगे और जनता की आवाज बुलंद करेंगे। सचिवालय घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठित किया जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें