उस्मानिया कॉलोनी के पास लगी आग ने लिया विकराल रूप, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। शहर के बेमिना इलाके में वीरवार को भीषण आग लगने से चार मकान जल गए। वहीं आग बुझाने के दौरान दो दमकलकर्मी झुलस गए।
जानकारी के अनुसा, आग उस्मानिया कॉलोनी बेमिना के पास एक मकान से शुरू हुई और देखते ही देखते आसपास के तीन अन्य घरों तक फैल गई। इससे कुल चार मकान इसकी चपेट में आकर जल गए। एक अधिकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि आग एक घर से शुरू हुई और तेजी से आस-पास की इमारतों में फैल गई जिससे चार घर इसकी चपेट में आ गए। तुरंत अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग भुजाने का अभियान शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
उन्होंने आगे बताया कि आग बुझाने के अभियान के दौरान दो दमकलकर्मी मोहम्मद आरिफ और तनवीर अहमद झुलस हो गए। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और इस मामले का संज्ञान ले लिया गया है।