श्रीनगर। पुलिस ने बटमालू क्षेत्र में अवैध शराब, बीयर और कथित तौर पर अवैध रूप से जमा किए गए ईंधन की बरामदगी के बाद एफआईआर दर्ज की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। थाना बटमालू में एफआईआर दर्ज की गई है। प्राथमिकी फिरदौसाबाद बटमालू निवासी कैसर हामिद सोफी के खिलाफ दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, यह मामला बड़ी मात्रा में शराब और ईंधन की बरामदगी से जुड़ा है जिसे कथित तौर पर कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए जमा किया गया था। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने 750 मिलीलीटर क्षमता वाली 200 बोतल अवैध शराब और 100 बीयर की बोतलें बरामद कीं। पुलिस ने लगभग 130 लीटर कथित तौर पर अवैध रूप से जमा किया गया डीजल और पेट्रोल भी जब्त किया। संवाद