फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझा कर आरोपी को दबोचा

विज्ञापन
बारामुला में बरामद चोरी का सामान और पकड़े आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बारामुला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर चोरी के एक मामले को सुलझा लिया। साथ ही शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन सोपोर को आकाश अहमद वानी निवासी नोहामाम की ओर से लिखित शिकायत दी गई थी। इसमें बताया गया कि 22 व 23 जनवरी की मध्यरात्रि चोरों ने उनकी इकबाल मार्केट में स्थित दुकान को तोड़कर उसमें से बर्तन आदि की चीजें चोरी कर लीं। वहीं पुलिस ने संबंधित कानून की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान एक संदिग्ध दानिश अहमद गोजरी निवासी बादशाह मस्जिद बटपोर सोपोर को काबू किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने चोरी में की वारदात को अंजाम देने की बात को कबूल किया। पुलिस ने लाखों रुपये मूल्य की चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें