फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बारामुला सब्जी मंडी में लगी आग, दमकल ने बुझाई

विज्ञापन
बारामुला की सब्जी मंडी मार्केट में लगी आग के बाद बाहर रखा सामान। संवाद
विज्ञापन
बारामुला। मुख्य बाजार में स्थित सब्जी मंडी की दुकान में मंगलवार शाम करीब चार बजे आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि जिला अग्निशमन नियंत्रण कक्ष बारामुला को सूचना मिलने के मात्र एक मिनट के भीतर फायर स्टेशन बारामुला से दमकल वाहन मौके के लिए रवाना किए गए। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि एक दुकान के बाहर रखा जनरेटर, स्विच बोर्ड तथा लकड़ी का काउंटर आग की चपेट में आ गए थे। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। समय रहते आग बुझा दिए जाने के कारण पूरे बाजार परिसर और आसपास की दुकानों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें