फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बारामुला में इन्वर्टर बैटरी फटने से दुकानदार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला टाउन के नानक भवन इलाके में स्थित मकबूल प्रोविजनल स्टोर में इन्वर्टर की बैटरी फटने से दुकानदार घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल व्यक्ति की पहचान तौसीफ वानी के रूप में हुई है। उसे तुरंत इलाज के लिए जीएमसी बारामुला ले जाया गया। घटना के बाद पुलिस, सेना और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। इन टीमों ने घायल को वहां से निकाला और स्थिति को सफलतापूर्वक नियंत्रित कर लिया, जिससे आगे होने वाले नुकसान को रोका जा सका।
विज्ञापन

इस धमाके से दुकान को भी नुकसान पहुंचा है जिसमें दुकान में रखे सामान (स्टॉक) का नुकसान भी शामिल है। धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें