फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बांदीपोरा के युवक की सड़क हादसे में मौत, पैतृक गांव में शोक की लहर

विज्ञापन
बांदीपोरा हादसे में मृत सलीम। फाइल फोटो - फोटो : मधवाजलालपुर गांव के हेमंत मौर्या अपने घर में आलू सहेजते हुए।
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। ईद-उल-फितर के मौके पर हुए हादसे के बाद बांदीपोरा में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार देर शाम गुंडपोरा रामपोरा इलाके में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सलीम बिन नजीर के रूप में हुई है। मृतक गुंडपोरा रामपोरा के रहने वाला था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सलीम की मौत की खबर पूरे इलाके में तेजी से फैल गई। इससे ईद के जश्न पर शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें एक हंसमुख और दयालु इंसान बताया। गुंडपोरा रामपोरा में सैकड़ों लोग नमाज-ए-जनाजा अदा करने के लिए जमा हुए जो रात करीब 11 बजे हुई। जनाजे में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उनके एक दोस्त आदिल ने कहा कि वह हमेशा मुस्कुराते रहते थे और हर किसी का स्वागत करते थे। अगर अच्छाई का कोई चेहरा होता तो वह उनका (सलीम) ही होता।
विज्ञापन

परिवार वालों ने बताया कि सलीम अपने पीछे पत्नी और 18 महीने की एक बेटी को छोड़ गए हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि उनकी मौत से समुदाय में गहरा खालीपन आ गया है। ईद के मौके पर सैकड़ों लोगों ने सलीम की मौत पर शोक व्यक्त किया। उनकी मौत की खबर फैलने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शोक संदेशों से भर गए। दोस्तों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने उनकी याद में अपनी यादें और दुआएं साझा कीं।
विज्ञापन

इतनी कम उम्र में उनका चले जाना दिल तोड़ने वाला है : विधायक

बांदीपोरा के विधायक निजामुद्दीन भट ने गुंडपोरा रामपोरा, बांदीपोरा के सलीम बिन नजीर की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में उनका चले जाना चौंकाने वाला और दिल तोड़ने वाला है। उन्होंने मृतक को एक नेक और विनम्र आत्मा बताया जिनकी कमी पूरे समुदाय को गहराई से महसूस हो रही है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दुआ की कि अल्लाह दिवंगत आत्मा को जन्नत में सर्वोच्च स्थान प्रदान करें और इस कठिन समय में परिवार को धैर्य और शक्ति दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें