बांदीपोरा। सेना की वुलर बटालियन ने रविवार को ईदगाह पार्क, ओनागाम में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। यह शिविर (डब्ल्यूबीएफ) और एसबीआई संजीवनी के सहयोग से आयोजित किया गया।
शिविर में छह डॉक्टरों की टीम जिनमें बटालियन के दो डॉक्टर भी शामिल थे, ने करीब 560 स्थानीय निवासियों को चिकित्सा परामर्श और उपचार प्रदान किया। लाभार्थियों में 230 पुरुष, 280 महिलाएं और 50 बच्चे शामिल रहे। इस दौरान लोगों को मुफ्त दवाइयां और बुनियादी स्वास्थ्य जांच सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं जिससे विभिन्न सामान्य बीमारियों का इलाज संभव हो सका। संवाद