फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बैसाखी पर सजे गुरुद्वारे, शबद कीर्तन ने संगत को किया निहाल

विज्ञापन
बैसाखी के अवसर पर श्रीनगर के गुरुद्वारा छत्ती पादशाही में श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
- श्रीनगर सहित कश्मीर घाटी में जगह-जगह हुए हुए कार्यक्रम, लगे लंगर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। बैसाखी के पावन पर्व पर मंगलवार को घाटी के सभी गुरुद्वारों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान शबद कीर्तन ने संगत को निहाल किया साथ ही लंगर भी लगाए गए। अधिकारियों और राजनेताओं ने सिख समाज को बधाई दी।
बैसाखी पर सबसे बड़ा आयोजन श्रीनगर के रैनावारी स्थित गुरुद्वारा छत्ती पातशाही में हुआ। यहां दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां लंगर भी लगाए गए। इस दौरान गुरुद्वारे पहुंचे आईजी कश्मीर वीके बिरदी ने सिख समुदाय को बधाई दी। वहीं अनंतनाग के गुरुद्वारा मट्टन साहिब पहुंचे एसएसपी अमोद अशोक नागपुरे ने श्रद्धालुओं के साथ उत्सव में भाग लिया और सभी को इस शुभ पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। एसएसपी ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेश में अमन, तरक्की और खुशहाली के लिए अरदास भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुपवाड़ा के केरन में भारतीय सेना ने मंगलवार को केरन सेक्टर के कई सीमावर्ती गांवों में बड़े पैमाने पर बैसाखी समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के जवानों ने किया गया था जिन्होंने गांवों में सामुदायिक भोज की व्यवस्था की गई थी जहां सैनिक और नागरिक एक साथ बैठे और लंगर चखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें