अनंतनाग। पुलिस ने शनिवार को फिल्ट्रेशन प्लांट के पास बागीदार ब्रिज पर जांच के दौरान नशा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नाके के दौरान एक व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका। तलाशी लेने पर उससे 384 ग्राम चरस पाउडर और करीब 54 ग्राम चरस की स्टिकें बरामद की गईं। आरोपी फैजान अहमद भट उर्फ गफूर निवासी बागीदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद