फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: ओलावृष्टि से कुलगाम के कुंड में सेब के बागानों को भारी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। जिले के कुंड इलाके में शनिवार को तेज बारिश के साथ हुई जोरदार ओलावृष्टि हुई। इसने सेब के बागानों और फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों के अनुसार अचानक बदले मौसम ने कुछ ही मिनटों में किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। कुंड क्षेत्र के कई गांव इस ओलावृष्टि से प्रभावित हुए हैं। सेब उत्पादकों ने बताया कि इस समय पेड़ों पर आई कलियों और फूलों को काफी नुकसान पहुंचा जिससे इस सीजन में उत्पादन पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि ओलावृष्टि काफी देर तक जारी रही और बड़े-बड़े ओलों ने फसलों को बर्बाद कर दिया। किसानों ने इसे अपनी आजीविका के लिए बड़ा झटका बताया है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का जल्द आकलन किया जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए ताकि वे इस संकट से उबर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें