श्रीनगर। खराब मौसम और बर्फबारी के कारण शुक्रवार को श्रीनगर एयरपोर्ट की सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। एयरलाइन और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार रनवे अभी सुरक्षित एयरक्राफ्ट ऑपरेशन के लिए उपलब्ध नहीं है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्रीनगर आने-जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। एयरलाइन और एयरपोर्ट अथॉरिटी मौसम की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। जैसे ही हालात सुधरेंगे और रनवे को ऑपरेशनल घोषित किया जाएगा। हवाई सेवा फिर से शुरू कर दी जाएगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी-अपनी एयरलाइंस से फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस चेक करें और ऑफिशियल कम्युनिकेशन चैनलों के जरिए अपडेट रहें। उन्हें हुई असुविधा के लिए खेद है। ब्यूरो