फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बांदीपोरा में नशे के खिलाफ किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर अभियान के चलते जिला प्रशासन ने वीरवार को जिले भर में आईईसी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

ये कार्यक्रम जिले के विभिन्न शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्रों में आयोजित किए गए। जिनमें वंगीपोरा पैयीन (सुंबल) वार्ड नंबर 2 और 4-नैद कचर मोहल्ला हाजिन शामिल हैं। इस जागरूकता कार्यक्रम को कराने का उद्देश्य लोगों को नशीले पदार्थों के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा सके और एक नशामुक्त समाज को बढ़ावा दिया जा सके। इन कार्यक्रमों का आयोजन संबंधित स्थानों पर नामित आईईसी नोडल अधिकारियों द्वारा किया गया जिसमें स्वास्थ्य, पुलिस, शिक्षा और सामाजिक विभागों, समाज कल्याण, युवा सेवाएं और खेल, जेकेआरएलएम विभाग के काफी संख्या में अधिकारी उपस्थित थे।
विभिन्न विभागों का इस कार्यक्रम में मौजूदगी का उद्देश्य सामुदायिक पहुंच को मजबूत करना और जन स्तर पर प्रभावी जागरूकता सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों, पुलिस अधिकारियों, शिक्षकों और सामाजिक कल्याण प्रतिनिधियों सहित संसाधन व्यक्तियों ने नशीली दवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक प्रभावों पर अपने अपने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें