फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अवंतिपोरा में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता बना जेसीसी मिडूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। अवंतिपोरा पुलिस ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत टी-20 नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जेसीसी मिडूरा और चंद्रिगाम-11 के बीच खेला गया जिसमें जेसीसी मिडूरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

इस टूर्नामेंट का उद्घाटन एसएसपी अवंतिपोरा ने डीपीएल अवंतिपोरा मैदान में किया। वीरवार को फाइनल मुकाबले के बाद रंगारंग समापन समारोह के साथ इसका सफल समापन हुआ। यह टूर्नामेंट नॉकआउट आधार पर खेला गया जिसमें पुलिस जिला अवंतिपोरा के विभिन्न क्षेत्रों की कुल आठ टीमों ने पूरे उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ भाग लिया। विजेता टीम को ट्रॉफी, क्रिकेट किट और क्रिकेट यूनिफॉर्म प्रदान की गई, जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी, क्रिकेट यूनिफॉर्म और क्रिकेट किट देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें