- निशात में एक घर में घुसे थे दो हमलावर, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। शहर से कुछ दूरी पर स्थित निशात के जेठियार इलाके में पड़ोसी पर हुए हमले से घबराई महिला की हृदयाघात से मौत हो गई। दोनों हमलावर मौके से भाग निकले। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार जेठियार निशात क्षेत्र में रहने वाले एक सूमो चालक के घर में शनिवार को दो हमलावर घुस गए। यहां मारपीट में चालक घायल हो गया। इस दौरान मची अफरातफरी और चीख-पुकार से पड़ोस में रहने वाली एक महिला को दिल का दौरा पड़ा और वह गिर पड़ी। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
निशात पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। तब तक हमलावर भाग चुके थे। घायल चालक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया क्योंकि वह शराब के नशे में था। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसका इलाज करवाया गया। पुलिस ने हमले के पीछे का मकसद जानने तथा फरार हमलावरों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है।