फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: स्किम्स के अशरफ गनई को मिला आरएई पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। स्किम्स के निदेशक और सरकार के पदेन सचिव प्रो. एम अशरफ गनई को नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज ने प्रतिष्ठित रिकग्निशन ऑफ एकेडमिक एक्सीलेंस (आरएई) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

यह विशिष्ट सम्मान उन प्रख्यात चिकित्सा और बायोमेडिकल वैज्ञानिकों के लिए आरक्षित है जिन्होंने उच्च-गुणवत्ता वाले शोध और शिक्षा जगत में महत्वपूर्ण योगदान के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है। यह पुरस्कार जिसमें एक प्रशस्ति पट्टिका और एक स्वर्ण पदक शामिल है, भारत के प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा की ओर से प्रदान किया गया। प्रो. गनई को वर्ष 2026 के लिए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य और सामुदायिक पोषण के क्षेत्र में अचंता लक्ष्मीपति आरएई पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें