संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। सेना की वुलर बटालियन ने अनाथ बच्चों के साथ ईद-उल-फितर समारोह आयोजित किया। इससे इस पावन अवसर पर खुशी का माहौल व्याप्त हो गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्रेरित करने और उन्हें बड़े सपने देखने और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में काम करने के लिए एक प्रेरक फिल्म दिखाई गई। इसके बाद राइफल वूमेन के सहयोग से एक पिकनिक का आयोजन किया गया जहां बच्चों ने खेलों का आनंद लिया। साथ ही सेना के अधिकारियों से बातचीत की। सेना की ओर से बच्चों को प्रेम और प्रोत्साहन के प्रतीक के रूप में उपहार दिए गए। इस कार्यक्रम में कुल 40 अनाथ बच्चों ने हिस्सा लिया। बटालियन की यह पहल लोगों के कल्याण के प्रति हमेशा तत्परता को दर्शाती है।