फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा से लाएं बदलाव और राष्ट्र निर्माण में बनें भागीदार : जीओसी

विज्ञापन
कुपवाड़ा के करनाह में सेना ने किया प्रतिभागी महिलाओं को सम्मानित। स्रोत सेना - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुपवाड़ा। नारी शक्ति के जज्बे को सलाम करते हुए वज्र डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल राकेश नायर ने करनाह की महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। अपने संबोधन में जीओसी ने आह्वान किया कि शिक्षा, नवाचार और सेवा से बदलाव लाएं। साथ ही राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें।
टीटवाल डे मैराथन जीओसी ने हाल ही में हुई मैराथन में हिस्सा लेने वाली महिलाओं को उनके उत्साह, धैर्य और खेल भावना के लिए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं की भागीदारी पूरे इलाके की लड़कियों के लिए मिसाल है और इससे खेल व सार्वजनिक जीवन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। अमरुई, ताड और प्राडा गांवों की महिला स्वयंसेवकों को नियंत्रण रेखा पर लगातार चलाए जा रहे सफाई अभियानों के लिए सम्मान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीओसी जीओसी ने उनके निस्वार्थ योगदान को सराहा जिससे समुदाय साफ-सुथरे और स्वस्थ बन रहे हैं। रूह-ए-करनाह कम्युनिटी रेडियो लेडी आरजे इंजिला खानिम, सलमा और अंजुम के काम की खास तारीफ हुई। जीओसी ने कहा कि इनकी सार्थक पहल आकर्षक कंटेंट और सकारात्मक संदेश करनाह के युवाओं, खासकर लड़कियों को प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें