कुलगाम में स्वास्थ्य शिविर। स्रोत सेना
कुलगाम। सेना की 1 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ने जिले के बचू क्षेत्र में शनिवार को निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया। इस शिविर में स्थानीय लोगों को अत्यावश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इन शिविरों में स्थानीय लोगों ने मुफ्त मेडिकल जांच, विशेषज्ञ परामर्श और आवश्यक दवाइयां प्राप्त कर सके। सेना की चिकित्सा टीमें कुलगाम और इससे सटे क्षेत्रों जैसे गोबल, कैमोह और अन्य स्थानों में दूर-दराज और सेवा वंचित गांवों तक सक्रिय रूप से पहुंच रही हैं। यह सुनिश्चित करते हुए कि गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं जरूरतमंदों तक पहुंचें। संवाद