फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सेना कमांडर ने इनोवेटर्स व मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। क्षेत्र में इनोवेशन, खेल और अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की एक पहल के तहत चिनार कोर ने वीरवार को बादामी बाग छावनी में एक प्रतिष्ठित उद्घाटन-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि चिनार कोर अपने 28 आर्मी गुडविल स्कूलों के नेटवर्क के माध्यम से पूरी घाटी में शैक्षिक मानकों को ऊपर उठाने में हमेशा सबसे आगे रहा है। ये संस्थान विकास के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को प्राथमिकता देते हैं, जो पारंपरिक शिक्षा से आगे बढ़कर विज्ञान, इनोवेशन, खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर जोर देता है।
कार्यक्रम के दौरान उत्तरी कमांड के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा और आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन क्षेत्रीय अध्यक्ष शाइनी शर्मा मौजूद रहीं। उन्होंने छात्रों, उनके समर्पित शिक्षकों और गौरवान्वित माता-पिता को सम्मानित किया।
विज्ञापन

आर्मी कमांडर ने मिस फाइका फहीम और मिस फिजा फैयाज द्वारा तैयार की गई अभिनव परियोजनाओं को सम्मानित किया। इन दोनों युवा इनोवेटर्स को असाधारण तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करने के लिए पहचान मिली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें