फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सेना और लोगों ने बर्फ से ढकी गुरेज घाटी में मनाया गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
गुरेज में मनाया गणतंत्र दिवस। स्रोत सेना
विज्ञापन
बांदीपोरा। भारतीय सेना ने सीमावर्ती गांवों के निवासियों के साथ मिलकर बांदीपोरा जिले की बर्फ से ढकी गुरेज घाटी में नियंत्रण रेखा के पास गणतंत्र दिवस मनाया। खराब मौसम और शून्य से नीचे के तापमान के बावजूद, बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों और छात्रों ने समारोह में भाग लिया। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति, एकता और क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके इस आयोजन में चार चांद लगा दिए। इस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, राष्ट्रगान गाया गया और देशभक्ति के नारे लगाए गए, जिनकी गूंज पूरी घाटी में सुनाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें