फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अकेला नहीं छोड़ेंगे : मीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। अपनी पार्टी की अनंतनाग में पार्टी कार्यकर्ताओं की रविवार को एक बैठक हुई। इसमें पार्टी महासचिव रफी अहमद मीर ने कहा कि चुनाव हारने के बाद भी वे जनता से जुड़े रहेंगे और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अकेला नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है और लोग आज भी परेशान हैं। जो वादे चुनाव के दौरान किए गए थे, वे पूरा नहीं किए गए हैं। मीर ने रेलवे परियोजना को लेकर जनता की चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे के आने से लोगों की सोच और जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। रेलवे के कारण लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। फल-फूल और पेड़ों को काफी नुकसान होगा। इस मुद्दे को लेकर वह केंद्रीय सरकार के समक्ष भी यह मामला उठाएंगे। इस अवसर पर पार्टी के नेता हिलाल अहमद शाह और जिला अध्यक्ष सरवर मुफ्ती ने भी सभा में संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं तथा जनता को संगठन के प्रति एकजुट रहने का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें