फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: गांदरबल में सिगरेट और तंबाकू के खिलाफ चलाया अभियान

विज्ञापन
गांदरबल के कंगन के बाजार में तंबाकू के ​खिलाफ अ​भियान। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
गांदरबाल। जिले के कंगन क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों की बिक्री और उपयोग के खिलाफ अभियान शुरू किया। यह अभियान एसडीपीओ राजीव रैना, एसएचओ कंगन यूनिस खान और फूड सेफ्टी ऑफिसर फयाज अहमद की अध्यक्षता में चलाया गया। वहीं इस अभियान के चलते संयुक्त अधिकारियों ने विशेष रूप से अस्पतालों और स्कूलों के आसपास सिगरेट व तंबाकू पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन लोगों को जुर्माना लगाया गया और बिक्री के स्थानों का गहन निरीक्षण किया। कई दुकानदारों और वितरकों को सिगरेट और तंबाकू उत्पाद अधिनियम का उल्लंघन करने, तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री और अनुचित प्रदर्शन के लिए जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के चलते सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें