सोपोर। पुलिस ने ड्रग नियंत्रण अधिकारियों के साथ वाडूरा सोपोर में एक संयुक्त निरीक्षण के दौरान दवा की एक दुकान ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट का उल्लंघन करते हुए पाई गई। यह दुकान रफीक अहमद भट्ट निवासी वाडूरा सोपोर चला रहा था। ड्रग इंस्पेक्टर ने उचित कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद मौके पर ही दुकान को सील कर दिया। संवाद