फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कश्मीर के मंडलायुक्त ने मेला माता खीर भवानी की तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। मेला माता खीर भवानी से पहले, कश्मीर के मंडलायुक्त अंशुल गर्ग ने शनिवार को एक उच्च स्तरीय रिव्यू मीटिंग की। इस बैठक का मकसद तैयारियों का जायजा लेना और तुलमुल्ला (गांदरबल) में मौजूद पवित्र मंदिर के साथ-साथ टिक्कर (कुपवाड़ा), मंजगाम और देवसर (कुलगाम) और लोगरीपोरा (अनंतनाग) में स्थित अन्य प्रमुख मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करना था।
विभिन्न कश्मीरी पंडित संगठनों जिनमें सोन कश्मीर फ्रंट और माता खीर भवानी जी यात्रा वेलफेयर सोसायटी शामिल हैं, के प्रतिनिधियों ने भी मीटिंग में हिस्सा लिया और सालाना उत्सव के आयोजन के बारे में अपने सुझाव दिए। मीटिंग के दौरान प्रतिनिधियों ने मंडलायुक्त को धार्मिक कार्यक्रमों के शेड्यूल के बारे में जानकारी दी और परिवहन, आवास, टेंट की व्यवस्था, मोबाइल शौचालय सुविधाएं, कंबल, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति, पीने का पानी, स्वच्छता और मंदिर परिसर में रोशनी जैसी जरूरतों पर जोर दिया।
विज्ञापन

सभी विभागों की तैयारियों का जायजा लेते हुए मंडलायुक्त ने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित पीने का पानी, भरोसेमंद बिजली, पर्याप्त परिवहन सुविधाएं और चिकित्सा सहायता जैसी जरूरी सेवाएं बिना रुकावट उपलब्ध कराएं।
उन्होंने विशेष सफाई अभियानों के महत्व पर जोर दिया और संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे तुलमुल्ला मंदिर परिसर से होकर बहने वाली नहर से गाद निकालने (डीसिल्टेशन) का काम करें, ताकि वहां का माहौल बेहतर हो सके और श्रद्धालुओं को एक स्वच्छ, सुंदर और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध वातावरण मिल सके।
पर्याप्त मोबाइल शौचालय सुविधाओं का किया जाए
मंडलायुक्त ने श्रीनगर नगर निगम को पवित्र स्थल पर पर्याप्त मोबाइल शौचालय सुविधाएं तैनात करने का निर्देश दिया और काम करने वाली एजेंसियों से कहा कि वे मेला शुरू होने से काफी पहले तुलमुल्ला में चल रहे सभी कामों को तेजी से पूरा करें।
विज्ञापन

विभागों के आपसी तालमेल पर दिया जोर

जम्मू, दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत पर जोर दिया ताकि बसों का आना-जाना आसानी से हो सके और तीर्थयात्री समय पर अपनी मंजिल तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें