श्रीनगर। मंडलायुक्त अंशुल गर्ग ने शनिवार को बताया कि कश्मीर में 4100 ट्रांजिट आवास बन चुके हैं जबकि अप्रैल तक 680 और तैयार हो जाएंगे। उन्होंने कश्मीर संभाग में विस्थापित कर्मचारियों के लिए ट्रांजिट आवासों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान रिलीफ एंड रिहैबिलिटेशन कमिश्नर ने ट्रांजिट आवासों के फिजिकल प्रोग्रेस और उससे जुड़े कामों की स्थिति पर एक डिटेल्ड प्रेजेंटेशन दिया।
बताया गया कि घाटी में 20 जगहों पर बन रहे कुल 6000 फ्लैटों में से अब तक 4112 पूरे हो चुके हैं, जिनमें से 3257 पहले ही विस्थापित कर्मचारियों को अलॉट किए जा चुके हैं। ब्यूरो