अनंतनाग। अनंतनाग पुलिस ने आम जनता को सावधान करते हुए कहा है कि वे ऐसे लोगों से सतर्क रहें जो नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करते हैं। पुलिस ने कहा कि कुछ ठग स्वयं को एजेंट या प्रभावशाली व्यक्ति बताकर भोले-भाले लोगों को सरकारी या निजी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसों की ठगी कर रहे हैं।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति या दलाल नौकरी दिलाने का वादा करके पैसे मांगता है या फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाता है तो उस पर बिल्कुल भरोसा न करें। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सरकार में भर्ती की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से होती है इसलिए ऐसे दावों में फंसकर अपने मेहनत की कमाई न गंवाएं। संवाद