अनंतनाग के पहलगाम में विंटर फेस्विल के दौरान मौजूद लोग। संवाद
अनंतनाग। नए साल से पहले पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से पहलगाम में विंटर फेस्टिवल का आयोजन किया गया। पर्यटकों को लुभाने के लिए पहलगाम विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से विभिन्न स्टॉल लगाए गए। इनमें स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन और अन्य आकर्षण शामिल रहे।
विंटर फेस्टिवल का उद्घाटन करते हुए पहलगाम विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हिलाल अहमद ने कहा कि प्राधिकरण की यह कोशिश है कि इन बचे हुए दिनों में हर संभव प्रयास किया जाए ताकि पर्यटकों को एक यादगार अनुभव दिया जा सके और पुरानी यादों को ताजा किया जा सके।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। विंटर फेस्टिवल में आए पर्यटकों ने आयोजन की सराहना की और पहलगाम की प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया। संवाद