फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी अनंतनाग ने पहलगाम का दौरा किया, सुरक्षा के उपायों का लिया जमीनी जायजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। आगामी श्री अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा तैयारियों को ध्यान में रखते हुए एसएसपी अनंतनाग आमोद अशोक नागपुरे ने मंगलवार को पहलगाम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने यात्रा मार्ग और पर्यटकों की सुरक्षा के उपायों का जमीनी जायजा लिया। एसएसपी ने यात्रा मार्ग के मुख्य बिंदुओं का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से बातचीत की और तीर्थयात्रियों व आगंतुकों के लिए सुचारु आवागमन और सुरक्षित सुविधाओं की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल को मजबूत करने, निगरानी बढ़ाने और पर्यटकों की आवाजाही को नियंत्रित करते समय लोगों के प्रति मैत्रीपूर्ण रवैया बनाए रखने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर पुलिस की इस प्रतिबद्धता को दोहराया कि वह नागरिक प्रशासन और अन्य संबंधित पक्षों के साथ मिलकर काम करेगी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि एसएसपी के इस दौरे का उद्देश्य पहलगाम में एक सुरक्षित और स्वागत करने वाला माहौल बनाना है ताकि तीर्थयात्री बिना किसी परेशानी के इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक महत्व का अनुभव कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें