फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: आलमगिरी बाजार में आग लगने से तीन मकान जले

विज्ञापन
श्रीनगर के आलमगरी में घरों में लगी आग। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
- आग बुझाने के लिए कई केंद्रों से भेजनी पड़ी दमकलें, आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। आलमगिरी बाजार इलाके में आग लगने से तीन मकान जल गए। को व्यापक नुकसान पहुंचा है। हालांकि सभी मकान पक्के निर्माण के थे और छतें जीसीआई शीट की थीं। इस दौरान एक एलपीजी सिलिंडर भी आग की चपेट में आने से फट गया।
फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के अधिकारियों के अनुसार स्टेट फायर कंट्रोल रूम बटमालू को आग लगने की कॉल प्राप्त हुई। इसके बाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विस नौशेरा, सफाकदल, रैनावारी, सैयद हमीद पोरा और मुख्यालय के अग्निशमन टेंडर तुरंत घटनास्थल पर भेजे गए। घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि तीनों मकान आग की लपटों में गिरे हुए हैं।
विज्ञापन

अग्निशमन कर्मचारियों ने उसी समय आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया और उसे को अन्य मकानों की ओर जाने से रोक लिया। घटना की पुष्टि करते हुए उप निदेशक फायर एंड इमरजेंसी सर्विस कमांड श्रीनगर डॉ. अकीब हुसैन मीर ने बताया कि तीन मकान जिनमें एक तीन मंजिला, एक दो मंजिला और एक मंजिला इमारत आग की चपेट में आ चुकी थीं।
उन्होंने बताया कि सभी संरचनाओं की छत और अटारी भाग, साथ ही तीन मंजिला भवन के पहले और दूसरे मंजिल और दो मंजिला भवन के पहले मंजिल को काफी नुकसान हुआ है। जिसमें फर्नीचर, फिक्स्ड फर्नीचर और घरेलू सामान बड़े पैमाने पर जल गया। हालांकि अन्य भवनों के हिस्सों को गर्मी, धुआं और पानी के कारण अप्रत्यक्ष रूप से क्षति हुई है। इसके अतिरिक्त प्रभावित संपत्ति के अंदर एक एलपीजी सिलिंडर घटना के दौरान फट गया।
विज्ञापन

आग बुझाने का अभियान डीजी आलोक कुमार के निर्देशन में चलाया गया जबकि वरिष्ठ अधिकारियों ने जमीन पर स्तर पर बचाव कार्य के दौरान दिशा-निर्देश कर्मचारियों को दिए। प्रारंभिक जांचों से पता चलता है कि आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट-सर्किट था। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने या चोट लगने की रिपोर्ट नहीं है। इस हादसे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें