फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: एआईपी ने की बजट की आलोचना, सांसद रशीद की रिहाई की मांग

विज्ञापन
कुपवाड़ा में एआईपी कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
श्रीनगर। अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) की वर्किंग कमेटी की रविवार को बैठक हुई। इस दौरान पार्टी के नेताओं ने जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से हाल ही में पेश किए गए बजट की आलोचना की। इसके साथ ही तिहाड़ जेल में बंद सांसद इंजीनियर रशीद व अन्य राजनीतिक कैदियों की मांग उठाई।
विज्ञापन

पार्टी प्रवक्ता इनाम उन नबी ने कार्यकर्ताओं से राज्य का दर्जा बहाल करने और अन्य प्रमुख मुद्दों को हल कराने की मांग को लेकर एआईपी के जंतर-मंतर कार्यक्रम में काफी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। साथ ही दिहाड़ी मजदूरों को नियमित करने के लिए किसी प्रावधान की कमी पर चिंता व्यक्त की।
एआईपी के राज्य सचिव शेख आशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की ओर से पेश किया गया बजट जमीनी हकीकत से कटा हुआ है। यह बेरोजगारी, आर्थिक मंदी और व्यापारिक संकट को दूर करने में विफल रहा है। 2 रुपये प्रति लीटर डीजल छूट को वापस लेने का फैसला किसानों, ट्रांसपोर्टरों, व्यापारियों और दिहाड़ी मजदूरों पर बोझ डालेगा जिससे परिवहन लागत और महंगाई बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें