अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के अचनबल इलाके में वीरवार को एक व्यक्ति का शव मिला है। अधिकारियों ने बताया कि अचनबल के शेलीपोरा निवासी हबीबुल्लाह मोची के पुत्र मसरोर अहमद (34) का शव सुबह कुछ राहगीरों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम व अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद