पुलवामा। पुलिस ने वीरवार को तहब चौक के पास नाका लगाकर मादक पदार्थों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी की तलाशी के दौरान चरस चूरा 413.50 ग्राम, चरस (1 स्टिक) 36.5 ग्राम, चरस पाउडर 70 ग्राम बरामद किया गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी बिलाल अहमद गनई निवासी चाटापोरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद