फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: दूधपथरी में चोरी का आरोपी पकड़ा, नकदी और सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बडगाम। पुलिस ने दूधपथरी में पर्यटकों के वाहनों से सामान चोरी करने के मामले को सुलझाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से एक लाख की नकदी और सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 5 जुलाई को थाना खानसाहिब की टीम ने दूधपथरी में खड़े पर्यटकों के वाहनों से कीमती सामान चुराने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध को मौके पर ही पकड़ लिया। इस संबंध में थाना खानसाहिब में एफआईआर दर्ज की गई थी।
आरोपी की पहचान आदिल अहमद निवासी कनूरा खानसाहिब के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने इस वारदात में शामिल होने की बात कबूल की। उसने बताया कि उसने पहले भी दूधपथरी में एक पर्यटक से नकद और मोबाइल फोन चोरी किया था।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया। इसमें 1,05,500 नकदी, ईयरबड्स और एक स्मार्टफोन शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है ताकि बाकी चोरी का सामान भी बरामद किया जा सके। बड़गाम पुलिस ने कहा कि वह पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें