बारामुला। जिले के खरबेला लिंबर इलाके में शनिवार को एक डंपर को निकालने के ऑपरेशन के दौरान दो क्रेन पलटने से दो लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना एक डंपर को निकालने के दौरान हुई जिसका शुक्रवार को एक्सीडेंट हो गया था। गाड़ी को पहलपोरा के इफ्तिखार अहमद चला रहे थे, जिन्हें पहले हुए हादसे में चोटें आई थीं और उन्हें इलाज के लिए पीएचसी शेरी ले जाया गया था। बचाव अभियान के दौरान दो क्रेनें, क्षतिग्रस्त डंपर को निकालने की कोशिश करते समय बेकाबू होकर गिर गईं।
दोनों क्रेन ड्राइवरों को चोटें आईं। घायलों में से एक की पहचान रियासी के रहने वाले मोहम्मद सलीम के रूप में हुई है। संवाद
09jjrp15- नगर परिषद कार्यालय में धरना देते सफाई कर्मचारी। स्रोत : यूनियन- फोटो : Archive