बारामुला। पुलिस ने शनिवार को एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया जो लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन कुंजर में एफआईआर दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साकिब अहमद शाह निवासी टाकिया बतापोरा के रूप में हुई है। वह वर्ष 2023 से गिरफ्तारी से बच रहा था। विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए पीएस कुंजर की टीम ने हॉर्डशूरा कुंजर में छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। संवाद